CG D.El.Ed Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ डीएलएड का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

CG D.El.Ed Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष और अवसर परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

CG D.El.Ed Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष और अवसर परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ऐसे देखें रिजल्ट

डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष और अवसर परीक्षा 2026 का रिजल्ट परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में भारी बारिश से तबाही, एनएच-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसी

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष और अवसर परीक्षा 2026 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष 2026 के परिणाम या संबंधित डीएलएड लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें.
  4. फिर ‘Submit’ या ‘Get Result’ पर क्लिक करें. इसके बाद आपका परीक्षा रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

कितने परीक्षार्थी थे पंजीकृत?

छत्तीसगढ़ डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रथम और द्वितीय वर्ष के हजारों अभ्यर्थीयों ने हिस्सा लिया. डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 6,755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3,256 छात्र और 3,499 छात्राएं शामिल रहीं. वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 6,669 अभ्यर्थीयों ने पंजीयन कराया था, जिनमें 3,541 छात्र और 3,128 छात्राएं शामिल हुईं.

परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.