रायपुर में डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए ‘नो लिमिट’! पंप संचालकों को निर्देश- 24 घंटे चालू रखने होंगे सीसीटीवी कैमरे

CG News: किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं. पंपों पर पोस्टर चस्पा किया गया है. जिस पर हेल्पलाइन और इमरजेंसी नंबर भी दिया गया है. मध्य जोन ने संचालकों से कहा गया है कि पेट्रोल पंपों को चालू रखें. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखना होगा.
chhattisgarh diesel petrol crisis raipur petrol pump no limit to fill tank police action

रायपुर: पेट्रोल पंप पर दिखी लंबी कतार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद लोगों में पैनिक बाइिंग देखने को मिल रही है. रायपुर के कई पेट्रोल पंपों में लोग टू व्हीलर और फोर व्हीलर लेकर पहुंचे. पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लाइन लगे.

पेट्रोल-डीजल के लिए ‘नो लिमिट’

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद शनिवार (16 मई) को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पहुंचे. सुबह से ही गाड़ियों में तेल भरवाने के लिए अलग-अलग पंपों पर दिखाई दिए. शहर के कुछ पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की वजह ड्राई घोषित कर दिया गया है. वहीं, आम लोगों के लिए खुशखबरी है कि राजधानी में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए कोई लिमिट नहीं है. जिन पंपों पर तेल उपलब्ध है, वहां ग्राहकों जरूरत के हिसाब से पेट्रोल भरवा रहे हैं. किसी तरह की कोई लिमिट लागू नहीं की गई है.

हरकत में आया प्रशासन

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं. पंपों पर पोस्टर चस्पा किया गया है. जिस पर हेल्पलाइन और इमरजेंसी नंबर भी दिया गया है. मध्य जोन ने संचालकों से कहा गया है कि पेट्रोल पंपों को चालू रखें. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखना होगा.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Crisis: दोपहिया में 300 और चार पहिया में 1000 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में नया नियम

बोतल-ड्रम में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी से बचने के लिए और सभी को तेल मिल सके, इसके लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. अब राज्य में बोतल-ड्रम में पेट्रोल-डीजल भरवाने पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसके साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि पैनिक बाइिंग ना करें. वहीं, गरियाबंद में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए लिमिट लगा दी गई है. टू-व्हीलर को 300 रुपये और फोर व्हीलर को 1000 रुपये तक का पेट्रोल-डीजल मिल सकेगा.

ज़रूर पढ़ें