25 मार्च से देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरूआत, 7 पदक स्पर्धाएं की जाएंगी आयोजित
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG)
छत्तीसगढ़ देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इन खेलों का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में किया जाएगा. इन खेलों में कुल 7 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में इस आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं.
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 202
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं. इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी को डेमो गेम के तौर पर रखा गया है. गौर करने वाली बात ये है कि देश भर के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2000 से अधिक आदिवासी खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. स्पेसिफिक छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ी KITG में भाग लेंगे.
2300 से अधिक एथलीट और 3700 प्रतिभागी
इस आयोजन में 2300 से अधिक एथलीट और 3700 प्रतिभागी भाग लेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) श्री अरुण साओ ने आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महत्वपूर्ण आयोजन के अवसर पर बोलते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ हमेशा से ही खेल और खेल भावना का समृद्ध संगम रहा है. हमारे आदिवासी युवाओं में पीढ़ियों से पोषित और इस महान राज्य की मिट्टी से जुड़ी खेल प्रतिभा व्याप्त है.”
आदिवासी भारत की वास्तविक क्षमता
उन्होंने आगे कहा कि “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनकी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो और दुनिया देखे कि आदिवासी भारत की वास्तविक क्षमता क्या है.”
ये भी पढे़ं: LPG संकट के बीच राहत भरी खबर, US से मंगलुरु पोर्ट पहुंचा ‘पिक्सिस पायनियर’