CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप! बिलासपुर-रायपुर समेत कई जिलों में लू की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: राज्य का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां शनिवार (19 अप्रैल 2026) को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
cg weather update

सांकेतिक तस्वीर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

राज्य का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां शनिवार (18 अप्रैल 2026) को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रायपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, पेंड्रा रोड में 39.8 डिग्री, अंबिकापुर में 39.5 डिग्री, जगदलपुर में 40.6 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया. प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हीट वेव की चेतावनी

  • मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा.
  • राज्य के बड़े हिस्से में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
  • मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मेघालय में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.
  • महाराष्ट्र में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. यूपी से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन गुजर रही है.
  • मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: वेदांता पावर प्लांट हादसे की सांसद कमलेश जांगड़े ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग, केंद्र के तीन मंत्रियों को लिखा पत्र

  • दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, कबीरधाम, धमतरी समेत 20 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
  • कांकेर, सुकमा, गरियाबंद, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें