CM सचिवालय के अफसरों को वर्क डिस्ट्रीब्यूशन, मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों का हुआ ट्रांसफर
मुख्यमंत्री सचिवालय
CG News: मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है. सीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले के कार्य विभाजन में आंशिक बदलाव करते हुए अलग-अलग सचिवों और अधिकारियों को विभागवार नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सीएम की मंजूरी मिलने के बाद इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है.
प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मिला दायित्व
सीएम के आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, मंत्रिपरिषद, एआईएस अधिकारियों के मामलों, जनघोषणा पत्र, विशेष परियोजनाओं और सीएम डैशबोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं उनके पास सामान्य प्रशासन, वित्त, विधि एवं विधायी, खनिज साधन, वाणिज्य एवं उद्योग, गृह, जेल, परिवहन, पर्यटन, संस्कृति, खेल एवं युवा कल्याण, आदिम जाति विकास, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा का भी दायित्व रहेगा.
सचिव मुकेश कुमार बंसल को मिली ये जिम्मेदारी
सचिव मुकेश कुमार बंसल की बात करें तो उन्हें मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनके पास जनसंपर्क, कृषि, पशुधन विकास, मछली पालन के साथ कई और भी विभागों की जिम्मेदारी हैं.
रजत बंसल सचिव को मिली ये जिम्मेदारी
रजत बंसल को सुशासन तिहार संबंधी विषय, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूचना का अधिकार सम्बन्धी विषय, प्रदेश के माननीय सांसद, विधायक, मंडल/बोर्ड, जनप्रतिनिधि से संबंधित विषय, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्य, निम्नलिखित विभागों से संबंधित प्रकरण, समीक्षा बैठक इत्यादि से संबंधित कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सुशासन एवं अभिसरण, ग्रामोद्योग, आवास एवं पर्यावरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और विमानन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रभात मलिक सचिव को मिली ये जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के आदेश की जिम्मेदारी की अनुसार प्रभात मलिक को जनदर्शन एवं जनशिकायत, माननीय मुख्यमंत्री जी का समय प्रबंधन भेंट, बैठकें, भ्रमण इत्यादि, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्य, निम्नलिखित विभागों से संबंधित प्रकरण, समीक्षा बैठक इत्यादि से संबंधित कार्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, परिश्रम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, नगरीय प्रशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और जन शिकायत निवारण का काम सौंपा गया है.
ये भी पढे़ं- CG News: खून की कमी से तड़पती रही युवती, समय पर रक्त नहीं मिलने से मौत, जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
सचिव श्री पी. दयानंद सचिव को मिली ये जिम्मेदारी
सचिव श्री पी. दयानंद सचिव को मुख्यमंत्री सहायता कोष, विवेकाधीन निधि (डिस्क्रिशनरी फंड) से संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के सभी विषय, सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठन से संबंधित सभी मामलें, सभी विकास प्राधिकरणों के सदस्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्य.