Durg: गंदगी में बन रहा था मैसूर पाक, खाद्य विभाग ने की मिठाई दुकानों की जांच, एक दुकान सील

Durg: दुर्ग में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. इसी के साथ खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की निगरानी भी तेज हो गई है. भिलाई के बैकुंठधाम पावर हाउस क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मिठाई निर्माण इकाई को सील कर दिया.
CG News

खाद्य विभाग ने मिठाई दुकान को किया सील

Durg: दुर्ग में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. इसी के साथ खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की निगरानी भी तेज हो गई है. भिलाई के बैकुंठधाम पावर हाउस क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मिठाई निर्माण इकाई को सील कर दिया.

गंदगी में बन रहा था मैसूर पाक-बर्फी

बैकुंठधाम क्षेत्र में संचालित मुस्कान फूड प्रोडक्ट में मैसूर पाक और बेसन की बर्फी जैसी मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था. इकाई के संचालक पप्पू सिंह बताए गए हैं. जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को परिसर में खाद्य पदार्थ निर्माण के लिए जरूरी अनुज्ञप्ति या पंजीयन नहीं मिला. इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई. बताया गया कि यहां पिछले करीब छह महीने से मिठाई बनाने का काम किया जा रहा था. निरीक्षण के दौरान टीम ने मैसूर पाक और बेसन बर्फी के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. नियमों का पालन नहीं होने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से परिसर को सील कर दिया.

खाद्य विभाग ने दुकान को किया सील

खाद्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी जितेंद्र नीले ने बताया कि जब तक संचालक आवश्यक लाइसेंस या पंजीयन नहीं कराता और साफ-सफाई समेत सभी खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं करता, तब तक यहां खाद्य निर्माण का काम बंद रहेगा.

त्योहारी सीजन में हुई इस कार्रवाई के बाद जिले में संचालित अन्य मिठाई निर्माण इकाइयों की जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें- गजब है छत्तीसगढ़ पुलिसः ठग को पकड़ने ‘मोदी’ से करवाई फ्लाइट टिकट… टीआई समेत 8 सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें