CG News: कूरियर कंपनियों को प्रशासन के निर्देश, CCTV कैमरे लगाना और संदिग्ध पार्सल की सूचना देना जरूरी
पुलिस, खाद्य और औषधि प्रशासन
CG News: खाद्य और औषधि प्रशासन ने कूरियर सेवाओं के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल सोमवार को कंट्रोल रूम सेक्टर 06, दुर्ग में पुलिस और खाद्य और औषधि प्रशासन ने बैठक की. इस बैठक में जिले की अलग-अलग कूरियर कंपनियों के संचालक और ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
पार्सल लेने वाले का पूरा रिकॉर्ड रखना जरूरी
बैठक में सबसे अहम कूरियर और ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली सामग्री, अवैध दवाइयों और घातक हथियारों पर रोक लगाने का मुद्दा रहा. बैठक में पुलिस ने पार्सल बुकिंग के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने को लेकर सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है. बैठक में सभी कूरियर कंपनियों के ये निर्देश दिए गए है कि किसी भी पार्सल की बुकिंग करते समय पार्सल लेने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की कॉपी लेना जरूरी है.
पार्सल बुकिंग केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी जरूरी
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने निर्देश देते हुए कहा कि, सभी पार्सल बुकिंग केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और कम से कम एक महीने तक फुटेज सुरक्षित रखना होगा. पुलिस का मानना है कि जरूरत पड़ने पर जांच के दौरान ये रिकॉर्ड काफी मददगार साबित हो सकता है. बैठक में कंपनियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी पार्सल का शक होता है या कोई संदिग्ध पार्सल समझ में आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.
अधिकारियों का कहना है कि अब कूरियर और ई-कॉमर्स का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसीलिए सुरक्षा और जवाबदेही भी उतनी ही बढ़ गई है. इसलिए कूरियर कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों को जरूरी है की वे हर रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें.
ये भी पढे़ं: राजगढ़ दौरे पर जैविक हाट बाजार में मंत्री गौतम टेटवाल का अलग अंदाज, मूली-अमरूद उठाकर खाने लगे, हंस पड़े लोग