CG News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर GST की रेड, 6 घंटे चली जांच, कपंनी के पास हैं 1500 से ज्यादा ट्रक
कारोबारी इंद्रजीत सिंह
CG News: छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फैक्ट्री और ऑफिस पर सोमवार को जीएसटी टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम ने इंद्रजीत सिंह के भिलाई स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के ऑफिस और गोदाम के अलावा बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी दस्तावेजों को खंगाल रही है. बता दें कि इंद्रजीत सिंह करीब 1500 ट्रकों का संचालन करते हैं.
छापेमारी के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने कंपनी के कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की करीब 6 घंटे तक जांच की गई है. टीम ने देर रात कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान टीम मौजूद रही और अधिकारी लौट गए. हालांकि विभाग ने इस कार्रवाई के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं बताया है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही कार्रवाई की असल वजह स्पष्ट होगी.
BSP में चलती है 60 से 70 गाड़ियां
एचटीसी के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा स्टील प्लांट (BSP) से भी जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, कंपनी की करीब 60 से 70 गाड़ियां बीएसपी में परिवहन के कामों में लगी हुई है. एचटीसी के ये वाहन प्लांट के भीतर लोडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
वहीं कपनी के परिवहन करोबार से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जीएसटी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं. कंपनी का कारोबार कई स्थानों पर संचालित होता है. यही कारण है कि जीएसटी की टीम भिलाई के साथ ही बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी दस्तावेजों और करोबार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
कौन है इंद्रजीत सिंह
छत्तीसगढ़ के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में शामिल हैं. वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर हैं और करीब 1500 ट्रकों के संचालन से जुड़े हैं. इंद्रजीत ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अलावा अलग-अलग सामाजिक और खेल संगठनों से जुड़े हुए हैं.
इंद्रजीत एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष के पदों पर हैं और जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं इंद्रजीत की राजनीति में आने को लेकर भी चर्चा है. साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं.
जांच के बाद होगी तस्वीर साफ
पूरे मामले पर स्टेट जीएसटी ने कार्रवाई की है. इसमें जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. टीम ने इंद्रजीत के किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की है, क्या रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं और क्या टैक्स गड़बड़ी है सामने नहीं आई है. इन पर स्पष्ट जवाब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिलेगा. फिलहाल विभाग ने भी आधिकारिक रूप से किसी भाी प्रकार का टैक्स चौरी या फिर अनियमितता की पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढे़ं- CG News: 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला, EOW ने 38 आरोपियों के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश किया