महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, राइफल, ग्रेनेड समेत बड़ा नक्सली जखीरा जब्त

CG News: राजनादगांव से जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और स्फोटक सामग्री पुलिस ने जब्त की है.
Security forces with a cache of Naxalite weaponry

नक्सली जखीरे के साथ सुरक्षा बल

CG News: राजनादगांव से जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और स्फोटक सामग्री पुलिस ने जब्त की है. गुप्त सूचना पर विशेष अभियान पथक और बीडीडीएस की टीम ने हिक्केर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर 2 अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों साहित्य बरामद किया है.

हिक्केर जंगल में छिपाया था स्फोटक

गढ़चिरौली पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने पोस्टे गर्देवाडा हद्दी के हिक्केर जंगल परिसर में स्फोटक साहित्य छिपाकर रखा है. पुलिस अधीक्षक गडचिरोली एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान पथक गडचिरोली व प्राणहिता की 5 टुकड़ियां और बीडीडीएस के 2 पथक सर्च अभियान के लिए रवाना किए गए.

क्या-क्या हुआ बरामद

जंगल परिसर में विशेष अभियान पथक द्वारा सर्च अभियान चलाकर बीडीडीएस के जवानों ने परिसर की गहन जांच की, तो वहां से – 1 नग 12 बोर राइफल, 1 नग एयर गन राइफल, 13 नग .303 जिंदा कारतूस, 18 नग 8 एमएम जिंदा कारतूस, 3 नग ग्रेनेड, 18 नग बीजीएल सेल, 2 नग बीजीएल लॉन्चर, 10 नग डेटोनेटर, 21 नग सुराका सेल, 1 नग होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 नग वायर बंडल और बड़ी मात्रा में अन्य माओवादी साहित्य बरामद किया गया.

क्यों छिपाते थे नक्सलियों साहित्य

भूतकाल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और घातपात की कार्रवाई के लिए नक्सली इस तरह के शस्त्र और स्फोटक साहित्य का इस्तेमाल करते थे. अंतरराज्यीय सीमावर्ती भाग के दुर्गम जंगल का फायदा उठाकर यह साहित्य तैयार कर गुप्त रूप से जंगल में जमीन में छिपाया जाता था. इसका इस्तेमाल नक्सल सप्ताह, चुनाव आदि के दौरान सुरक्षा बलों पर हमले के लिए किया जाता था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें