CG News: सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को लगाई फटकार, कार्यक्रम छोड़कर निकले अधिकारी

CG News: कांकेर जिले में एक बार फिर सांसद भोजराज नाग अपने गुस्से को लेकर चर्चे में हैं. इस बार सांसद ने भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को जमकर फटकार लगा दी.
CG News

CG News: कांकेर जिले में एक बार फिर सांसद भोजराज नाग अपने गुस्से को लेकर चर्चे में हैं. इस बार सांसद ने भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को जमकर फटकार लगा दी.

भोजराज नाग ने भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को लगाई फटकार

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचने पर सांसद का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मत्स्य निरीक्षक को मंच से ही खरी-खरी सुना दी. सांसद की नाराजगी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए, जबकि मत्स्य निरीक्षक असहज नजर आए.

कार्यक्रम छोड़कर निकले अधिकारी

बताया जा रहा है कि, डांट-फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर निकल गए. गौरतलब है कि, इससे पहले भी सांसद भोजराज नाग कई अधिकारियों को सार्वजनिक मंच से फटकार लगा चुके हैं.

खबर में अपडेट जारी है…..

ज़रूर पढ़ें