Bilaspur: बिलासपुर में बनते ही उखड़ने लगी 1.4 करोड़ की सड़क, हाथ से निकल रहा डामर, Video वायरल
बनते ही उखड़ने लगी 1.4 करोड़ की सड़क
Bilaspur Road Construction Quality: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. जहां जिले में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनी एक किलोमीटर की सड़क महज कुछ दिन में उखड़ने लगी है. हाथ से डामर की परत निकल रही है. घटिया सड़क निर्माण का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है.
बनते ही उखड़ने लगी 1.4 करोड़ की सड़क
यह सड़क मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित आमाकोनी गांव से बहतरा तक बनाई गई है. जिसमें मुरूम की जगह मिट्टी बिछाया गया. 15 जनवरी से सड़क निर्माण जारी है. जिसका ठेका पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी ने अतुल शुक्ला को दिया है. जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क की जांच करने पहुंचे थे.
कैसे हुआ भ्रष्टाचार?
प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत बिलासपुर राधा खिलावन पटेल का आरोप है कि, ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मिलकर सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है. जिसके कारण सड़क पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई और जगह-जगह से गिट्टियां निकलने लगी हैं. हल्का दबाव पड़ते ही सड़क की परत उखड़ रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है.
गुणवत्ता की अनदेखी की गई
बता दें कि सड़क बनाने में तय मापदंडों का पालन नहीं किया गया. निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर संजय अग्रवाल से की है.
ये भी पढ़ें- Durg: गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट, दो की हालत गंभीर
वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. सड़क की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की.