नवा रायपुर में 152.74 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई, 3500 लोगों को रोजगार

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट Police ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और बिक्री के तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 33 किलो 428 ग्राम गांजा और बिक्री के 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक नई पहल हुई है. नवा रायपुर में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई स्थापित की जाएगी. शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में परियोजना का भूमिपूजन किया गया. इस इकाई की स्थापना पर 152.74 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 3500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. इसे प्रदेश की पहली उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई बताया गया है.

 नई इकाई शुरू होने से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक पंखों और रसोई में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का निर्माण किया जाएगा. कंपनी क्रॉम्पटन, हैवेल्स, उषा और मिल्टन जैसे ब्रांडों के लिए उत्पाद बनाती है. परियोजना के माध्यम से इन ब्रांडों के उत्पादों का निर्माण छत्तीसगढ़ में भी हो सकेगा.

स्टील और एल्युमिनियम का प्रदेश में ही होगा इस्तेमाल

परियोजना की खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में उत्पादित स्टील और एल्युमिनियम का इस्तेमाल तैयार उपभोक्ता उत्पाद बनाने में किया जाएगा. इससे प्रदेश के कच्चे माल का स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन होगा और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. अभी तक राज्य स्टील, कोयला और बिजली जैसे संसाधनों के उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है. इस परियोजना से तैयार उत्पादों के निर्माण में भी राज्य की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.

सहायक उद्योगों को भी मिलेगा फायदा

इकाई की स्थापना से केवल प्रत्यक्ष रोजगार ही नहीं, बल्कि सहायक उद्योगों और छोटे कारोबारियों के लिए भी अवसर पैदा होंगे. कल-पुर्जों की आपूर्ति, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ने से स्थानीय उद्यमियों को काम मिल सकता है. इससे नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है.

रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना हजारों युवाओं और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनेगी.

 मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़े और उत्पादन जल्द शुरू हो, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके.

हैदराबाद और हिमाचल में भी कंपनी की इकाइयां

यश फैन्स के चेयरमैन रितेश नरेडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्टील और एल्युमिनियम की उपलब्धता, देश के मध्य में स्थित होने, श्रमशक्ति और राज्य सरकार के सहयोग के कारण विनिर्माण उद्योग के विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं. हैदराबाद स्थित कंपनी वर्तमान में हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश में 12 विनिर्माण इकाइयां संचालित कर रही है. नवा रायपुर में स्थापित होने वाली इकाई छत्तीसगढ़ में कंपनी की पहली इकाई होगी.

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अनुरूप राज्य में विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में तैयार उत्पाद देशभर के बाजारों तक पहुंचें और ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ की पहचान मजबूत हो.

 भूमिपूजन कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः  Raipur Drug Bust: पुलिस ने पकड़ा 17 लाख का गांजा, महिला समेत चार अरेस्ट

ज़रूर पढ़ें