ऑपरेशन कालचक्र-0.2: गुंडे-बदमाशों पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 196 वारंट तामील, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की कार्रवाई
CG News: राजधानी रायपुर में पुलिस का एक्शन मोड फिर दिखा, जब नॉर्थ जोन में “ऑपरेशन कालचक्र-0.2” के तहत एक साथ कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढ़ियारी, पंडरी, खमतराई, उरला और खम्हारडीह में पुलिस टीमों ने दबिश देकर अपराधियों की नींद उड़ा दी.
रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने 196 वारंट तामील कर दिए जिसमें 45 स्थायी, 59 गिरफ्तारी और 92 जमानती वारंट शामिल हैं. यानी जिनको लग रहा था कि पुलिस भूल गई है, उन्हें सीधा पकड़ लिया गया. वहीं 5 फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े और सीधे कोर्ट पहुंचा दिए गए. 18 पुराने मामलों में चालान पेश कर पुलिस ने फाइलों की धूल भी झाड़ दी. एक्शन यहीं नहीं रुका. कॉम्बिंग गश्त के दौरान कॉपर वायर के साथ 3 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए. उरला इलाके में तो पुलिस ने 60-70 किलो कॉपर कॉइल बरामद कर तीन लोगों को दबोच लिया.
ये भी पढ़ें- CG News: धमतरी-बस्तर में ED के छापे से हड़कंप! विदेशी डेबिट कार्ड से निकाले गए 95 करोड़, जानें क्या है मामला
5 फरार आरोपी गिरफ्तार
साथ ही एक युवक को अवैध चाकू के साथ भी गिरफ्तार किया गया. थाना खमतराई सबसे आगे रहा, जहां 62 वारंट तामील किए गए. बाकी थानों में भी गुंडा-बदमाशों की जमकर चेकिंग हुई, कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गई और कई पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई. पुलिस साफ कह रही है अभियान अभी रुका नहीं है. आने वाले दिनों में ऐसे ही एक्शन जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति रहे और बदमाशों के मन में खौफ बना रहे.