CG News: धमतरी-बस्तर में ED के छापे से हड़कंप! विदेशी डेबिट कार्ड से निकाले गए 95 करोड़, जानें क्या है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस (स्त्रोत - ANI)
CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से विदेश फंडिंग का मामला सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धमतरी और बस्तर समेत देश के राज्यों में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. इस एक्शन में 25 विदेशी विदेश डेबिट कार्ड, 40 लाख रुपये कैश, डिजिटल डिवाइस और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए. इसके साथ ही सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई कि भारत में विदेशी डेबिट कार्डों से 95 करोड़ रुपये निकाले गए.क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
मीका मार्क नाम के विदेशी शख्स को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सर्कुलर नोटिस के आधार पर कस्टडी में लिया था. मार्क के पास से अमेरिका के Truist Bank के 24 डेबिट कार्ड मिले, जिनसे भारत में पैसे निकाले गए थे. ED ने 18 और 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग 6 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की. इसी सर्च ऑपरेशन में ये बात सामने आई.
TTI संगठन का नाम सामने आया
दरअसल, द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) नामक संगठन का नाम सामने आया है. ED की कार्रवाई इससे जुड़े लोगों पर की गई है. ये संगठन ईसाई धर्म के लिए प्रचार-प्रसार करता है. TTI पर आरोप है कि संगठन FCRA के तहत रजिस्टर्ड नहीं है, फिर कैसे विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ी राहत! ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी, जानें नया अपडेट
जांच में पता चला कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच लगभग 95 करोड़ रुपये विदेश डेबिट कार्ड के तहत भारत लाए गए. इसके साथ ही लेन-देन का रिकॉर्ड रखने के लिए ऑनलाइन बिलिंग और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि अमेरिका से आए पैसे का उपयोग बस्तर और धमतरी में किया जा रहा था.