CG News: चलती स्‍कूटी पर चल रहा था रोमांस, ASP ने कहा- एक्शन होगा, नंबर प्‍लेट से पहचान जारी

CG News: वीडियो में स्कूटी चला रहा युवक आगे बैठा है, जबकि पीछे बैठे दो लोग आपत्तिजनक तरीके से रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
Couple's Romance on a Moving Scooter

चलती स्‍कूटी पर कपल का रोमांस

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर एक स्कूटी सवार युवकों और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहा युवक आगे बैठा है, जबकि पीछे बैठे दो लोग आपत्तिजनक तरीके से रोमांस करते नजर आ रहे हैं. यह घटना रतनपुर नेशनल हाईवे की बताई जा रही है, जहां एक ही स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर बीच सड़क पर इस तरह की हरकत करते दिखे.

जांच में जुटी ट्रैफिक पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक विभाग हरकत में आ गया है. ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह चलती गाड़ी पर रोमांस करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा है. पुलिस वीडियो के आधार पर स्कूटी की नंबर प्लेट से वाहन मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले भी एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे चलती स्कूटी पर एक-दूसरे को गले लगाकर घूमते नजर आए थे. उस मामले में पुलिस ने संबंधित युवक को पकड़कर कड़ी फटकार लगाई थी और 8,800 रुपये का चालान भी किया गया था. अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है.

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

यातायात नियमों के तहत लापरवाही से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी बैठाना, हेलमेट न पहनना, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, रेड लाइट तोड़ना, मोबाइल का इस्तेमाल करना और बिना लाइसेंस या बीमा के वाहन चलाना दंडनीय अपराध हैं. ऐसे मामलों में जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई की जाती है.

ड्रिंक एंड ड्राइव, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने तक की प्रक्रिया भी लागू हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

ये भी पढे़ं- CG News: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों ने की ईडी अफसरों के साथ बदसलूकी, डिप्‍टी डायरेक्टर को मारा धक्का

ज़रूर पढ़ें