रायपुर में साइबर ठगों ने 2 लोगों से की 1.67 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 104 म्यूल अकाउंट का खुलासा
सांकेतिक तस्वीर.
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो लोगों से 1.67 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. हरियाणा, कर्नाटक और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है.
30 फीसदी कमीशन मिलता था
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने, कॉलिंग करके फंसाने और फर्जी लिंक बनाने का काम करते थे. इन कामों के बदले में तीनों को ठगी की गई रकम का 30 फीसदी हिस्सा मिलता था. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला 22 साल का आरोपी आर्यन सिंह गुरुग्राम में रहकर गिरोह के लिए काम कर रहा था.
दरअसल, आरोपियों ने रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.67 करोड़ रुपये की ठगी की. पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में 22 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली. इनमें तीन महीने में करीब 2 करोड़ रुपये से 20 लाख रुपये तक की कमीशन मिली. आरोपी आर्यन के खिलाफ 17 राज्यों में केस दर्ज हैं.
104 म्यूल अकाउंट का खुलासा
कर्नाटक से गिरफ्तार किए गए आरोपी जीतेंद्र कुमार (33) पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वह पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बाद वह साइबर ठगों के संपर्क में आया और फर्जी एप, APK फाइल और लिंक तैयार करने लगा. डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध करने लगा. आरोप है कि उसने रिटायर अधिकारी पुष्पा अग्रवाल से उसने 42 लाख रुपये की ठगी की है.