IPL 2026: रायपुर में आईपीएल मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज, सोल्ड आउट हुई टिकटें, 3000 रुपये वाला 6000 में मिल रहा टिकट
IPL टिकटों की कालाबाजारी
Raipur IPL Tickets Sold Out: राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा. इसके बाद 13 मई को RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी. इस बीच जहां एक इन मुकाबलों के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी ने कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है.
कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हुई टिकटें
10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दूसरे चरण की टिकट बिक्री शुरू होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 2500 से 8000 रुपये तक की कीमत वाले टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. पहले चरण में ही स्टेडियम की आगे की सीटें भर चुकी थीं, जिसके कारण दूसरे चरण में उपलब्ध अधिकतर टिकट पीछे की सीटों के ही थे. इसी वजह से महंगे टिकट (लगभग 8000 रुपये) भी देर शाम तक लगभग खत्म हो गए.
वहीं 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के प्रति दर्शकों की रुचि अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है. अब तक इस मैच के लगभग 60 प्रतिशत टिकट ही बिक पाए हैं, जबकि करीब 40 प्रतिशत टिकट अभी भी उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें- Bilaspur: बिलासपुर में बिजली गुल, लोगों को पीने के लिए नहीं मिला पानी, कई इलाकों में छाया अंधेरा
टिकट की कालाबाजारी, दोगुने दाम में हो रही बिक्री
वहीं टिकटों आऊट होने के बाद अब कालाबाजारी भी शुरू हो गई है. बाजार में एजेंट और दलाल सक्रिय होकर टिकटों को कई गुना कीमत पर बेच रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, लगभग 3000 रुपये वाला टिकट 6000 रुपये या उससे अधिक में बेचा जा रहा है. लोअर और अपर स्टैंड के टिकट 5500 से 8000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि प्रीमियम ए और बी स्टैंड के टिकट 16000 रुपये तक में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.