छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, 24 लाख किसानों के खाते में आई किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

अन्नदाताओं का पीएम सम्माननिधि का इंतजार खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है.
kisan samman nidhi

किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है. अन्नदाताओं का पीएम सम्माननिधि का इंतजार खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की.

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सलियाटोली में आयोजित वर्चुअत तरीके से शामिल हुए. सीएम साय ने किसानों के साथ पीएम मोदी का संबोधन भी सुना. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई.

समृद्धि का आधार किसान हैं-PM Modi

खरीफ सीजन की शुरूआत भी हो रही है. ऐसे में किसानों को मिली ये धनराशि बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे उन्हें खाद, बीज और अन्य कृषि आदान सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. किसान सम्मान निधि की राशि जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘समृद्धि का आधार किसान हैं और किसानों की उन्नति के बिना विकसित भारत की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती.’ उन्होंने कहा ‘पीएम-किसान योजना किसानों को आर्थिक संबल देने के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है.’

देश की सबसे सफल योजनाओं में शामिल-CMविष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा ‘अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना खेती-किसानी के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने वाली देश की सबसे सफल योजनाओं में शामिल है.’

ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ में लगेगी मंत्रियों की ‘क्लास’, मैनेजमेंट के सिखाए जाएंगे गुर, कांग्रेस ने साधा निशाना

ज़रूर पढ़ें