बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द और कई ट्रेनें डायवर्ट… रेलवे ने बदला शेड्यूल
ट्रेन
रायपुर. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा.
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 22843 (बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस): दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी पूरी तरह रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 22844 (बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस): दिनांक 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2026 को बक्सर से छूटने वाली गाड़ी पूरी तरह रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 17007 (चर्ल्पल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस): दिनांक 26 एवं 29 सितंबर 2026 को चर्ल्पल्ली से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी. गाड़ी संख्या 17008 (दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस): दिनांक 25, 29 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते चर्ल्पल्ली जाएगी. गाड़ी संख्या 17005 (हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस): दिनांक 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी। गाड़ी संख्या 17006 (रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस): दिनांक 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर 2026 को रक्सौल से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: शिक्षिका पर लगा गंभीर आरोप, दर्ज हुई FIR… न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई