CG Breaking News: तहसील ऑफिस में एसीबी की दबिश, 20 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज
CG Breaking News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुनेश्वर सूर्यवंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वह भू-अर्जन शाखा में पदस्थ था.
जानकारी के अनुसार जमीन के डायवर्शन से संबंधित काम के एवज में कर्मचारी ने शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. कुरुद तहसील कार्यालय में निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए.
रकम लेते ही एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर पुनेश्वर सूर्यवंशी को रंगे हाथ पकड़ लिया. टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की है. कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट