CG News: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
College Admission Date

File Image

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र-छात्रायें 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं. उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं.

यह फैसला उन लोगों को एक नया मौका देता है जो जो निर्धारित के अंदर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे. विभाग का मुख्य मकसद यह पक्का करना है कि कोई भी योग्य छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे और शिक्षण संस्थानों में खाली सीटें भर जाएं.

शासकीय और निजी कॉलेजों में खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश

विभाग के अनुसार सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में खाली सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा. यानी योग्य छात्र तय नियमों के तहत उन कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे जहां सीटें खाली हैं. यह मौका छात्रों के लिए खास तौर पर अहम है, क्योंकि डेडलाइन बढ़ने से उन्हें एप्लीकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

छात्रों को मिलेगी राहत

उच्च शिक्षा विभाग का यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है. इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो दस्तावेजों की कमी, आवेदन में देरी या अन्य कारणों से समय पर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए थे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कॉलेज और दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी की जांच करने के बाद 31 अगस्त की समय-सीमा का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने फॉर्म जमा करें. खाली सीटों पर दाखिला सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

ज़रूर पढ़ें