CG News: RTE एडमिशन का आखिरी मौका, 22 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें कब निकलेगी लॉटरी

CG News: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जरुरी खबर है. जहां पहली कक्षा में प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा. इससे पहले 17 से 21 जुलाई के बीच स्कूलवार खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी
CG News

RTE एडमिशन का आखिरी मौका

CG News: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जरुरी खबर है. जहां पहली कक्षा में प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा. इससे पहले 17 से 21 जुलाई के बीच स्कूलवार खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी, जिससे प्रत्येक जिले और स्कूल में रिक्त सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

RTE एडमिशन का आखिरी मौका

छत्तीसगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे हो चुके हैं. इसके बावजूद करीब 9,242 सीटें अभी भी खाली हैं. इन रिक्त सीटों को भरने के लिए अब तीसरे चरण में लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा.

लोक शिक्षण संचालनालय के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 6,858 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत कुल 23,124 सीटें उपलब्ध हैं. पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 13,882 सीटों पर प्रवेश हो चुका है. जिन विद्यार्थियों के चयन हुआ था, उन्हें 17 जुलाई तक संबंधित स्कूलों में दाखिला लेना था.

कब होगा एडमिशन?

संचालनालय की ओर से एडमिशन प्रोसेस का तीसरा और आखिरी चरण शुरू किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए योग्य आवेदक 22 जुलाई से 5 अगस्त तक RTE पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

इसके बाद नोडल प्रिंसिपल द्वारा आवेदनों की जांच और वेरिफिकेशन के बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी और काउंसलिंग के जरिए लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद बच्चों को 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच एडमिशन लेना होगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 27 अगस्त की समय-सीमा तय की है.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कार्रवाई की कर रहे मांग

ज़रूर पढ़ें