CG Supervisor Bharti: खुशखबरी! महिला एवं बाल विकास में 50 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कब आएगा फॉर्म
महिला एवं बाल विकास में 50 पदों पर निकली सीधी भर्ती
CG Mahila Bal Vikas Supervisor Bharti: छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है. जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 पर्यवेक्षक (Supervisor) पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी मिल गई है.
महिला एवं बाल विकास में 50 पदों पर निकली सीधी भर्ती
आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, राष्ट्रीय पोषण अभियानों की प्रभावी निगरानी और विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी पहलों के क्रियान्वयन में पर्यवेक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. विभाग में इन पदों की कमी के कारण जमीनी स्तर पर मानिटरिंग करने में कई तरह की व्यावहारिक चुनौतियां आ रही थीं.
अब 50 नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो जाने से विभागीय ढांचे को नया बल मिलेगा और शासन की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं सीधे अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंच सकेंगी.
आने वाले दिनों में जारी होगा विज्ञापन
हालांकि, अभी इस भर्ती का आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुआ है. इसलिए आवेदन शुरू होने की तारीख, परीक्षा की तारीख, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और विस्तृत पात्रता से संबंधित जानकारी को अभी अंतिम नहीं माना जा सकता. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस भर्ती में Graduation यानी स्नातक योग्यता रखने वाली महिला अभ्यर्थियों को अवसर मिलने की संभावना है. भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पदों की संख्या, आरक्षण, आयु सीमा और अन्य नियमों की पूरी जानकारी स्पष्ट होगी. संभावित रूप से यह भर्ती वर्ष 2027 में आवेदन या परीक्षा प्रक्रिया के रूप में आगे बढ़ सकती है, लेकिन अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है.
इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अनधिकृत जानकारी के आधार पर आवेदन की अंतिम तिथि या परीक्षा की तारीख मानकर तैयारी नहीं करनी चाहिए. आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही भर्ती से संबंधित अंतिम जानकारी मान्य होगी.
ये भी पढ़ें- लबालब हुए छत्तीसगढ़ के जलाशय, Hasdeo Bango Dam के 9 गेट खोले गए