CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बरसात और वज्रपात का अलर्ट

IMD Temperature Alert Today: छत्तीसगढ़ में भी इन दिनों मौसम की गतिधियां तेज हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रदेश के कई शहरों तेज से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
CG Weather

छत्तीसगढ़ मौसम (फाइल फोटो)

IMD Temperature Alert Today: छत्तीसगढ़ में भी इन दिनों मौसम की गतिधियां तेज हैं. प्रदेश के कई शहरों मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक कोई भी परिवर्तन नहीं होने के आसार है यानी कि अभी प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का मौसम आज कैसा रहेगाछत्तीसगढ़ का मौसम आज कैसा रहेगाछत्तीसगढ़ में आज (24 अगस्त 2026) ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी जारी की गई है.

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर भारी बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. वहीं बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का विशेष अलर्ट है.

वज्रपात से हुई मौत

बीते रविवार को प्रदेश के कई शहरों में मानसून की सक्रियता के बीच वज्रपात की घटना सामने आई. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बैगा दंपनी की मौत हो गई. वहीं बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कन्हार नदी पर बने एनीकट को पार करने के दौरान युवक तेज बहाव में बह गया. ऐसी घटनाओं के देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश वाले इलाकों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

सात दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, यानी प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने वाला है. सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाको में हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: रीवा में 10 साल बाद प्रकृति का रौद्र रूप: 24 घंटे की भारी बारिश से डूबे 150 से ज्यादा गांव, राहत शिविरों में पहुंचे 2200 लोग

ज़रूर पढ़ें