CG Weather Today: छत्तीसगढ़ झमाझम बारिश का दौर, अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरु हो गया है. मानसून का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज़ से भारी बारिश भी हो सकती है.
Cg weather update

छत्तीसगढ़ में मौसम

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरु हो गया है. मानसून का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज़ से भारी बारिश भी हो सकती है.

इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

रायपुर में बारिश के आसार

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं. कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. वाहन चलाते समय भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ें- रायपुर में युवक को शराब पार्टी के बहाने ले गए दोस्त, विवाद के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत

इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है. वहीं उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें