CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट जारी
File image
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर भारी बारिश हो रही है. आज के लिए प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर में भी एक-दो जगह भारी बारिश की संभावना है.
इन 4 जिलों में तेज बारिश के आसार
अगले 48 घंटे के दौरान कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और सूरजपुर के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में बारिश को लेकर खास चेतावनी जारी की गई है. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है. सड़कों पर जलभराव और फिसलन बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Kabirdham: कबीरधाम होम थिएटर ब्लास्ट केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी सरजू मरकाम को उम्रकैद की सजा