CG Weather Today: छत्तीसगढ़ झमाझम बारिश का दौर, 22 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा का अलर्ट

CG Weather Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सुबह से कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और दिन बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
CG Weather

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सुबह से कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और दिन बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बरसेंगे बादल

आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने पर खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब तक प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- CG News: NRHM की राशि के दुरुपयोग का मामला, बिलासपुर समेत तीन जिलों में EOW की छापेमारी

ज़रूर पढ़ें