राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का Whatsapp हैक, हैकर्स ने मांगे 56 हजार रुपए

रायपुर. राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने उनके नंबर का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की और 56,000 रुपए (UPI के जरिए) भेजने का फर्जी मैसेज भेजा है.
CG News

Cyber Fraud

 खास बात यह है कि मैसेज भेजने वाले ने महज 2 घंटों में पैसे वापस करने का झांसा भी दिया. सांसद के आधिकारिक नंबर से इस तरह के संदिग्ध मैसेज वायरल होने के बाद से लोगों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि वे किसी भी तरह की साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें. हालांकि इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद ने रायपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है. 

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Surguja News: तारा कोल माइंस का विरोध, आंदोलन की राह पर सरगुजा विकास संघर्ष समिति

ज़रूर पढ़ें