CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, अगले 5 दिन मानसून रहेगा मेहरबान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कई दिनों तक सक्रिय मानसूनी परिस्थितियां बनी रहेंगी.
CG Weather Update

आज का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कई दिनों तक सक्रिय मानसूनी परिस्थितियां बनी रहेंगी. इसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.

अगले 5 दिन मानसून रहेगा मेहरबान

27 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है. 28 जुलाई को भी यही स्थिति बनी रहेगी.

29 और 30 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने मौसम तंत्र के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है. यही वजह है कि अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है.

ज़रूर पढ़ें