CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जमकर बरस रहे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टीव हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बीती रात प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं.

खबर में अपडेट जारी है…

ज़रूर पढ़ें