कश्‍मीर में पहलगाम जैसा हमला! कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत

CG News: केल्लाम इलाके में हुए इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
Deepak Ratre from Chhattisgarh killed in terrorist attack.

आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे की मौत

CG News: जम्मू-कश्मीर में एक बार फ‍िर आतंकी हमला हुआ है. इस बार भी हमला पहलगाम हमले की तरह ही किया गया है. आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम जिले में काम करने वाले मजदूरों से नाम पूछा, जैसे ही उन्‍होंने अपना नाम बताया. वैसे ही आतंकियों ने उन पर गोली चला दी. ठीक इसी तरह अप्रैल महीने में पहलगाम में भी पर्यटकों को निशाना बनाया गया था. उस समय आतंकियों ने पर्यटकों को मारने से पहले कलमा भी पढ़वाया था.

जम्‍मू-कश्‍मीर के केल्लाम इलाके में हुए इस हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई. एक मजूदर की मौत गोली लगने के बाद तुरंत बाद हो गई थी, तो वहीं दूसरे मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ा है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही हमलावरों की तलाश के लिए पूरी घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ था. मारे गए युवकों की पहचान सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली में रहने वाले 24 साल के दीपक रात्रे के रूप में हुई. वहीं दूसरे युवक की पहचान 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है. दोनों मजदूरों की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्‍णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है. इसके साथ ही परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है.

सीएम वि‍ष्‍णु देव साय ने जताया शौक

घटना पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है. अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना.

आतंकियों की तलाश में अभियान तेज

हमले के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है ताकि हमलावरों का जल्द पता लगाया जा सके. फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं.

ये भी पढे़ं- IB अध‍िकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताह‍िर हुसैन को उम्र कैद, पुल‍िस ने की थी फांसी की मांग

ज़रूर पढ़ें