CG Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ के इस रूट पर कैंसिल रहेंगी 6 ट्रेनें, दो को डायवर्ट किया जाएगा

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से जुड़ी खबर है. झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसांवा सेक्शन ट्रैक के नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस रूट पर हर मंगलवार और हर शुक्रवार को मेगा ब्लॉक रहेगा.
Train

ट्रेन

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से जुड़ी खबर है. झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसांवा सेक्शन ट्रैक के नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस रूट पर हर मंगलवार और हर शुक्रवार को मेगा ब्लॉक रहेगा. जानकारी के मुताबिक इस वजह से 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है.

इन ट्रेनों को रद्द किया गया

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, वास्को डी गामा जसीडीह एक्सप्रेस, नांदेड संतरागाछी एक्सप्रेस, टाटा नगर इतवारी एक्सप्रेस और पुणे संतरागाछी एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेन कब कैंसिल रहेगी?

  • हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2026 और वापसी के वक्त 13 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर 2026 को कैंसिल रहेगी. वहीं, रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • वास्को डि गामा जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को नहीं चलेगी. जसीडीह वास्को डि गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • नांदेड संतरागाछी एक्सप्रेस नबंवर महीने की 23 और 30 तारीख को रद्द रहेगी. दिसंबर महीने में 7, 14, 21 और 28 तारीख को नहीं चलेगी. 4 और 11 जनवरी 2027 को ट्रेन कैंसिल रहेगी. संतरागाछी नांदेड एक्सप्रेस 25 नवंबर, दिसंबर महीने की 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को रद्द रहेगी. वहीं, 6 और 13 जनवरी 2027 को ट्रेन कैंसिल रहेगी.
  • टाटा नगर इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन नवंबर महीने में 24 और 27 तारीख को नहीं चलेगी. दिसंबर महीने की 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख को रद्द रहेगी. वहीं, 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को कैंसिल रहेगी.
  • पुणे संतरागाछी हमसफर ट्रेन के आठ-आठ फेरे रद्द रहेंगे. 21 और 28 नवंबर में ट्रेन कैंसिल रहेगी. दिसंबर महीने में 5, 12, 19 और 26 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी. 2 और 9 जनवरी 2027 को ट्रेन रद्द रहेगी. पुणे संतरागाछी ट्रेन 23 और 30 नवंबर को नहीं चलेगी. दिसंबर महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं, 4 और 11 जनवरी 2027 को ट्रेन कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

  • कलिंग उत्कल एक्सप्रेस : ऋषिकेश और पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी.
  • साउथ बिहार एक्सप्रेस : ये ट्रेन डायवर्ट रूट से दुर्ग पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: CG Festive Special Train: छत्तीसगढ़ होते हुए प्रयागराज जाएगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन का स्टेट्स चेक करके निकलें

दरअसल, सीनी-राजखरसांवा ट्रैक पर अप और डाउन ट्रैक पर नवीनीकरण का कार्य किया जाना है. इसी वजह से 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 के बीच मेगा ब्लॉक रहेगा. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे की ओर से सलाह दी गई है कि ट्रेन का स्टेट्स देखकर निकलें. रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें