CG Weather: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर, IMD ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Thunderstorm Rain Across State: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है. तेज बारिश का दौर थमने के साथ दिन में धूप निकल सकती है.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh Weather Rain Yellow Alert: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है. तेज बारिश का दौर थमने के साथ दिन में धूप निकल सकती है, जिससे तापमान बढ़ने और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में बन रहे नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज होने के आसार हैं.

16 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और सक्ती में मौसम खराब रहने की संभावना है. रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी मौसम बदलने के आसार हैं.

13 से 15 अगस्त के बीच फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के हिस्सों में बना मानसून ट्रफ आगे बढ़ रहा है. वहीं बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और पश्चिम बंगाल के तट के पास नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से 13 से 15 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.

धूप के साथ बढ़ेगी उमस

भारी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के कारण बुधवार को दिन में कुछ इलाकों में धूप निकल सकती है. इससे तापमान बढ़ने के साथ उमस का असर भी महसूस होगा. हालांकि स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण दोपहर और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है.

ये भी पढे़ं- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन थमेगी बरसात, फिर शुरू होगा बारिश का कहर, IMD का अलर्ट

ज़रूर पढ़ें