छत्तीसगढ़ में बारिश का तांडव! रायपुर से जगदलपुर तक पानी-पानी, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

CG Weather Update: गंगरैल डैम के गेट खुलने से खारुन नदी में जलस्तर बढ़ गया. 19 साल बाद खारुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला पुल जलमग्न हो गया. इसके साथ ही चंदनीडीह, महादेव घाट, भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा की निचली बस्तियों के घरों में रात 2 बजे पानी घुस गया.
raipur kharun river

रायपुर: खारुन नदी का जलस्तर बढ़ा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रभावित कर दिया है. तूफान ‘अर्नब’ की वजह से प्रदेश में अतिभारी बारिश का तांडव देखने को मिला. राजधानी रायपुर से लेकर जगदलपुर तक शहर-गांव पानी-पानी हो गए. खारुन-इंद्रावती समेत राज्य के नदी-नाले उफान पर दिखे. सड़क, रेल मार्ग के साथ-साथ वायु सेवा भी प्रभावित हुई. लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

रायपुर के कई इलाके डूबे

गंगरैल डैम के गेट खुलने से खारुन नदी में जलस्तर बढ़ गया. 19 साल बाद खारुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला पुल जलमग्न हो गया. इसके साथ ही चंदनीडीह, महादेव घाट, भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा की निचली बस्तियों के घरों में रात 2 बजे पानी घुस गया. राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

इंद्रावती का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी उफान पर है. 12 से ज्यादा गांव बाढ़ जैसे हालत बन गए. 200 से ज्यादा लोगों ने रेस्क्यू किया. इंद्रावती नदी का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर 12.20 मीटर पर पहुंच गया. इससे पहले साल 1973 में जगदलपुर में नदी का हाई लेवल 12.15 मीटर दर्ज किया गया था. बस्तर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाया गया.

ये भी पढ़ें: गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पूर्वी एमपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है. रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, जांजगीर, सक्ती, सूरजपुर और बलरामपुर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें