CG News: कल खत्म होगा PCC चीफ दीपक बैज का कार्यकाल, TS सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की मांग

CG News: दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने पर पूर्व मंत्री TS सिंहदेव के समर्थक उनको छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं.
T.S. Singh Deo and Deepak Baij

टीएस सिंहदेव और दीपक बैज

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्‍यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 को समाप्‍त होने जा रहा है. दीपक बैज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं. उन्‍हाेंने तीन साल पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान संभाली थी और एक आदिवासी नेता के रूप में उभर कर सामने आए थे.

टीएस सिंहदेव को अध्‍यक्ष बनाने की मांग

दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने पर पूर्व मंत्री TS सिंहदेव के समर्थक उनको छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं. आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा के फेसबुक अकाउंट से सिंहदेव के समर्थन में पोस्‍ट किया गया है. पोस्‍ट में टीएस सिंहदेव को सरगुजा का अभियान और छत्तीसगढ़ की शान बताया है.

प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में उभरे दीपक बैज

दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने पर भाजपा ने खुलकर आरोप लगाया है. भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के कारण बैज को अवसर नहीं मिल पाया है. बस्‍तर में कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में उभरकर आने वाले बैज ने 2023 में प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली थी. इससे पहले पूर्व बस्‍तर में मोहन मरकाम के पास प्रदेश कांग्रेस का प्रभार था. उस दौरान कांग्रेस की सरकार पूरे प्रदेश में थी.

सुत्रों की माने तो प्रदेश में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने-अपने खेमें होने के कारण नेताओं के बीच सामंजस्‍य बैठाना टेढ़ी खीर साबित हुआ.

ये भी पढे़ं- ‘घर के अंदर की बातें पान ठेले में नहीं होनी चाहिए…’, बीजेपी कार्यकर्ताओं को सीएम विष्णु देव साय का निर्देश

ज़रूर पढ़ें