छत्तीसगढ़ में देवभोग ने बढ़ाई 2 रुपये लीटर दूध की कीमत, आज से लागू हुई नई दर
देवभोग ने बढ़ाए दूध के दाम
Devbhog Milk Price Hike: छत्तीसगढ़ में देवभोग का दूध खरीदना महंगा हो गया है. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. अब देवभोग का एक लीटर दूध का पैकेट खरीदने के लिए लोगों को 59 रुपये की जगह 61 रुपये खर्च करने होंगे. दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.
नई दर से आज से लागू की गई
पहले देवभोग के एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी. इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है. नई दर आज से लागू कर दी गई है. हालांकि ये नहीं बताया गया है कि किस वजह से दूध के दाम में इजाफा किया गया है. महासंघ की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है.
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर को दूध के दाम में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये लीटर तक बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था. इसके बाद अब देवभोग ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी दूध के दाम बढ़े हैं. सांची ने 2 रुपये से 4 रुपये लीटर तक दूध की कीमतों में इजाफा किया है.
अपडेट जारी है…



