Dhamtari: पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक
अभिषेक मिश्रा (धमतरी)
Dhamtari: धमतरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागने के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे युवक की मौत
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड का है. जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय जोधापुर निवासी योगेश जांगड़े अपने दोस्तों के साथ बैठा था. इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची, जिसे देखकर कुछ युवक भागने लगे. भागते समय योगेश की तबीयत बिगड़ गई और उसकी सांस फूलने लगी. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी शैलेंद्र पाण्डेय के मुताबिक डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. हालांकि हालांकि, घटना के कई पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर युवक और उसके साथी अचानक क्यों भागने लगे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त आई या नहीं? इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें