छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में अनवर ढेबर के घर मारा छापा

CG News: इओडब्ल्‍यू और ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसियों ने राज्य में कई ठिकानों पर दबिश दी है. वहीं ED की टीम ने रायपुर में अनवर ढेबर के घर पर छापा मारा है.
ED raids Anwar Dhebar's house

अनवर ढेबर के घर ईडी की रेड

CG News: छत्तीसगढ़ में इओडब्ल्‍यू और ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसियों ने राज्य में कई ठिकानों पर दबिश दी है. वहीं ED की टीम ने रायपुर में अनवर ढेबर के घर पर छापा मारा है.

ईडी ने करोबारी अनवर ढेबर के बैरन बाजार में बने घर पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम दो गाड़‍ियों के साथ ढेबर के घर पर पहुंची थी. अनवर ढेबर के घर के बाहर सुरक्षाबल तैनात की गई है. अधिकारी घर के अंदर दस्‍तावेजो और अन्‍य सभी रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं. बता दें कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी है.

हालांकि अभी ED ने किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है कि छापेमारी किस मामले के संबंध में की जा रही है. फिलहाल शराब घोटाले मामले से जुड़ी नई कार्रवाई इसे मामना जा रहा है और अभी ईडी से इसकी पुष्ट‍ि बाकी है.

राजधानी रायपुर में तीन से चार जगहों पर जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में EOW और ACB की टीम मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC), कोल और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में जांच कर रही हैं.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें