Gariaband: भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल से टकराई, बड़ा हादसा टला, सड़क पर लगा लंबा जाम
भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल से टकराई
Gariaband: गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.
ज्ञात हो की सावन के महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन गीली और फिसलन भरी होने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई.
पुल से टकराई श्रद्धालुओं की बस
जानकारी के अनुसार, रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बस भूतेश्वरनाथ धाम गई थी. वापसी के दौरान पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया और बस का सामने का कांच टूट गया. हादसे के समय बस में 54 लोग सवार थे, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं बस की चपेट में आकर घायल हुए एक व्यक्ति को तुरंत डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.
सड़क पर लगा लंबा जाम
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई. हालांकि करीब एक घंटे बाद भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया.
भूतेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सावन माह का कल दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम की ओर जा रहे हैं. जाम के चलते कई महिलाएं सड़क किनारे बैठने को मजबूर नजर आईं. फिलहाल, पुलिस ने बस को सुरक्षित निकालने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- हरेली तिहार के पोस्टर से ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर गायब, चरणदास महंत बोले- यह बीजेपी की चाल, बैज ने भी साधा निशाना