CG IAS Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों और एक IFS के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

IAS Trasnsfer Breaking News: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है.

IAS Trasnsfer Breaking News: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है. इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विभिन्न विभागों के संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. शासन के आदेश के अनुसार सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि कई जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है.

प्रमुख सचिव और सचिव स्तर पर बदलाव

  • सोनमणि बोरा (1999 बैच) को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. वहीं नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव आर. शंगीता (2005 बैच) को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है.
  • भुवनेश यादव (2006 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • रिमिजियुस एक्का (2011 बैच) को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है. उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

कलेक्टरों की नई पदस्थापना

प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं.

  • नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कलेक्टर कांकेर से संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है.
  • रणबीर शर्मा को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है.
  • कुंदन कुमार को कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर पदस्थ किया गया है.
  • अमृत विकास तोपनो को कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली भेजा गया है.
  • जयश्री जैन को कलेक्टर सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है.
  • तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है.
  • भगवान सिंह उइके को कलेक्टर गरियाबंद से संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है.
  • गोपाल वर्मा को कलेक्टर कबीरधाम से संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पदस्थ किया गया है.
  • तनुजा सलाम को कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है.

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

भोसकर विलास संदिपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वर्तमान दायित्व के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद इफ्फत आरा नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी.

जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है. वहीं हिना अनिमेष नेताम को उनके वर्तमान दायित्व के साथ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा बनाया गया है, जबकि आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है. सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है. वहीं बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर पदस्थ किया गया है.

इसके अलावा IFS विवेक आचार्य (2006 बैच), प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं.

जिलों में दिखेगा प्रशासनिक असर

इस फेरबदल में कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इसके साथ ही नगरीय प्रशासन, जल जीवन मिशन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है.

ज़रूर पढ़ें