CG News: सीएम विष्णु देव साय के सुरक्षा के नए एसपी बने जयंत वैष्णव, डीजीपी ने जारी किया आदेश
सीएम विष्णु देव साय
CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक और प्रशासनिक बदलाव करते हुए जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति हरीश राठौर के कोरिया जिले का एसपी बनाए जाने के बाद की गई है. उनकी जगह पर अब जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिया है. नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

जयंत वैष्णव को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे बेहद संवेदनशील विंग की जिम्मेदारी अब जयंत वैष्णव संभालेंगे. उनकी नियुक्ति को पुलिस मुख्यालय का महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी.
हाल ही में हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया था. उनके कार्यमुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रमुख का पद खाली हो गया था. पुलिस मुख्यालय ने इस पद पर जयंत वैष्णव की नियुक्ति करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया.
पुलिस महकमे में इसे नियमित प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ महत्वपूर्ण रणनीतिक नियुक्ति के रूप में भी देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े सभी समन्वय, सुरक्षा समीक्षा और वीवीआईपी ड्यूटी की निगरानी अब जयंत वैष्णव करेंगे. डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इससे मुख्यमंत्री सुरक्षा इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है
ये भी पढ़ें- रायपुरवासी ध्यान दें! शहर में 2 महीने तक रैली-जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश