CG News: खसरा और फसल विसंगतियों पर सरकार सख्त, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

CG News: शासन का कहना है कि वास्तविक धान उत्पादक किसानों को ही खरीदी का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.निर्देशों के अनुसार खसरा मैपिंग की प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी. इसके तहत राजस्व अभिलेखों का डिजिटल मिलान किया जाएगा
dhan kharidi

धान खरीदी

CG News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है. खसरा व फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं.

कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए

शासन का कहना है कि वास्तविक धान उत्पादक किसानों को ही खरीदी का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.निर्देशों के अनुसार खसरा मैपिंग की प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी. इसके तहत राजस्व अभिलेखों का डिजिटल मिलान किया जाएगा, ताकि किस खेत में कौन सी फसल लगी है, इसका सही रिकॉर्ड तैयार हो सके.

तहसीलदारों को भी दिया गया निर्देश

तहसीलदारों को निर्देश दिया गया है कि वे राजस्व अभिलेखों से वास्तविक फसल एवं रकबे का भौतिक मिलान करें. फसल संबंधी दावा-आपत्तियों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा. विशेष रूप से उन किसानों के खेतों की जांच होगी, जिन्होंने अन्य फसल दर्ज होने के बावजूद धान बोने का दावा किया है.

सत्यापन के दौरान मौका पंचनामा बनाना और खेतों के फोटोग्राफ लेना अनिवार्य होगा. इससे जांच में पारदर्शिता बनी रहेगी और बाद में किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा. सभी जिलों से सत्यापित एवं अद्यतन जानकारी 30 नवंबर 2026 तक शासन को उपलब्ध करानी होगी. इसके बाद ही खरीदी की आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.

प्रदेशभर में धान खरीदी की रफ्तार बढ़ी

बता दें, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए चल रहे महाअभियान ने अब प्रदेशभर में रफ्तार पकड़ ली है. धान की खरीदी शुरू होने के महज 9 दिन बाद यानी 23 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीदी गई है. अब तक 70 हजार 979 से अध‍िक किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर धान को बेच चुके हैं.

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर के पूरे दिन ही करीब 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. वहीं इस सीजन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरूआत की है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें