CG Weather: 13 जुलाई से तेज होगी मानसून की रफ्तार! उत्तरी छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा हल्‍की बार‍िश का दौर, जानें मौसम का हाल

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके बावजूद प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं 13 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है.

मानसूनी सिस्टम सक्रिय, बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, शाहजहांपुर, बस्ती और मुजफ्फरपुर से गुजरते हुए मणिपुर तक फैली हुई है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें