महादेव सट्टा एप मामले में इंटरनेशनल एक्शन! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मुख्य आरोपी सिकंदर हुआ फरार

Mahadev Online Betting App: पकड़े गए युवा श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी की. इसके बाद 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और उनसे वीजा एवं पासपोर्ट ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है
mahadev online betting app srilanka police action 147 indian house arrest

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में श्रीलंका में एक्शन

Mahadev Online Betting App: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की खबर सामने आई है. भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. श्रीलंकाई पुलिस ने सट्टा संचालन के ठिकानों पर छापेमारी कर 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट किया है. फिलहाल इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस पूछताछ में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गए युवा श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी की. इसके बाद 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और उनसे वीजा एवं पासपोर्ट ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. वहीं, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने इस जानकारी से इनकार किया है.

नौकरी का लालच देकर श्रीलंका भेजा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका में हाउस अरेस्ट किए गए भारतीयों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के हैं. इसके अलावा कुछ लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं. बताया जा रहा है कि युवकों को 45 हजार रुपये वेतन, रहने और खाने की सुविधा का लालच देकर श्रीलंका भेजा गया था. बेहतर और नौकरी को ध्यान में रखते हुए युवा वहां गए. वहां उनसे महादेव सट्टा एप के लिए काम करवाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें: CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी में जुटी एजेंसी

मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद वहां से भाग निकला. नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका से प्रसाद भारत लौटकर अंडरग्राउड हो गया है. स्थानीय पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वहां नहीं मिला. अब तक इस मामले में 3800 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और 40 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.

ज़रूर पढ़ें