महतारी वंदन का पोर्टल एक हफ्ते के लिए खुलेगा, बस्तर से होगी शुरुआत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान
महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली महिलाओं को अब फिर से मौका मिलने जा रहा है. जल्द ही इसे खोला जाएगा. इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी. महिला एवं बाल विकास मंंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे लेकर ऐलान किया है.
‘मुख्यमंत्री की अनुमति मिल गई है’
मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को योजना की 29वीं किस्त जारी होने वाली है. बहुत जल्द महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल गई है. इसे बस्तर संभाग से शुरू करेंगे. सभी जिलों के फॉर्म भरे जाएंगे. इसके बाद बाकी संभागों के लिए पोर्टल को खोला जाएगा.
अब तक 28 किस्त जारी
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है. इसे प्रदेश में 1 मार्च 2024 को लागू किया गया था. इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करना है. इसके तहत हर महीने की पहली तारीख को हितग्राही महिलाओं के खातों में 1000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है. सालभर में 12000 रुपये अंतरित किए जाते हैं. अब तक 28 किस्त जारी हो चुकी हैं. जुलाई में योजना की 29वीं किस्त जारी की जाएगी.
महतारी वंदन के लिए कौन पात्र है?
- महिलाओं को विवाहित होना अनिवार्य है.
- छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना जरूरी है.
- योजना के लाभ के लिए उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए.
- विधवाएं, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं पात्र हैं.
कैसे होगा महतारी वंदन के लिए रजिस्ट्रेशन?
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ और मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अलर्ट, अगर नहीं हुई है e-KYC तो रुक सकता है पैसा
किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
- पहचान के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा.
- मोबाइल नंबर जो बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.