महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अलर्ट, अगर नहीं हुई है e-KYC तो रुक सकता है पैसा

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के जरूरी खब है. अब कांकेर जिले में सभी पात्र महिलाओं को अपना ई- केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है.
mahtari vandan yojana

फाइल फोटो

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के जरूरी खबर है. अब कांकेर जिले में सभी पात्र महिलाओं को अपना ई- केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंद में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि लाभार्थियों का सत्यापन समय पूरा होना जरूरी हैं. आइए विभाग के इस निर्देश के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अगर नहीं हुई ई-केवायसी तो…

दरअसल विभाग के अनुसार कांकेर जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को महतारी बंदन योजना का लाभ मिलता है. लेकिन अभी भी कुछ हितग्राहियों का ई-केवायसी बाकी है. विभाग का कहना है कि तय समय पर अगर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो आगामी राशि मिलने में परेशानी आ सकती है.

8 हजार महिलाओं का सत्यापन बाकी

बता दें कि केवल कांकेर जिले में ही महतारी वंदन योजना के तहत करीब 1.80 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है. विभाग के द्वारा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 1.72 लाख महिलाओं हितग्राहियों का ई-केवायसी पूरा हो चुका है, जबकि 8 हजार महिलाओं की ई-केवायसी सत्यापन अभी बाकी है.

30 जून तक फ्री में करा सकती हैं सत्यापन

महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ग्राम पंचायत में वीएलई के माध्यम से 30 जून 2026 तक नि:शुल्क ई-केवायसी करा सकती हैं. विभाग ने इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Bilaspur: स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी

ज़रूर पढ़ें