Malatipatpur News: पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, अब मालतीपाटपुर से चलेंगी कई ट्रेनें

ईस्ट कोस्ट रेलवे के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक 6 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.पुरी आने-जाने वाली ट्रेनें अब मालतीपाटपुर स्टेशन से ही संचालित होंगी.
maltipatpur news

maltipatpur news/ image source: x

Malatipatpur News: रायपुर. ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन का कार्य किया जाएगा. इसके चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में पुरी आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए छह ट्रेनों का परिचालन मालतीपाटपुर स्टेशन तक सीमित किया गया है.

मालतीपाटपुर में समाप्त होंगी ये ट्रेनें

  • 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.
  • 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.
  • 22909 वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.
  • 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.
  • 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 28 अगस्त से 16 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.
  • 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में मालतीपाटपुर में समाप्त होगी.

मालतीपाटपुर से प्रारंभ होंगी ये ट्रेनें

  • 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 9:50 बजे मालतीपाटपुर से रवाना होगी.
  • 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 12:40 बजे रवाना होगी.
  • 22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रात 12:40 बजे रवाना होगी.
  • 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में सुबह 6:50 बजे रवाना होगी.
  • 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में सुबह 11:25 बजे रवाना होगी.
  • 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में शाम 7:55 बजे रवाना होगी.

ये भी पढ़ें:युवाओं के भरोसे आगे बढ़ेगी BJP, PM मोदी ने देर रात ‘नवीन’ टीम से मुलाकात कर सौंपा बड़ा टास्क

ज़रूर पढ़ें