CG Weather: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी! कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने के आसार, जानें IMD अपडेट
छत्तीसगढ़ का मौसम
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 14 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की है. वहीं विभाग ने कई इलाकों में आज भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. अगले दो दिनों तक भी कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.
बस्तर में तेज बारिश, बचेली और कोंटा में 80-80 मिमी पानी
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई. बड़े बचेली और कोंटा में सबसे अधिक 80-80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
रायपुर में बादल छाए रहने और बौछारों के आसार
रायपुर में 15 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. शहर में दिन का तापमान करीब 32 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान रायपुर में सबसे अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
मानसून सीजन में अब तक 4 प्रतिशत बारिश कम
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य के मुकाबले करीब 4 प्रतिशत कम बारिश हुई है. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है.
ये भी पढे़ं- CG Weather: धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, इन शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम