100 रु. में लड़की के साथ डेट पर जाने का मौका, Raipur में मचा बवाल, बजरंग दल ने कहा-अश्लील कार्यक्रम

Bajrang Dal Protest in Raipur: प्रचार सामने आते ही बवाल मच गया. छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इस आयोजन का विरोध शुरू कर दिया है. बजरंग दल ने इस कार्यक्रम को अश्लील बताया है साथ ही कहा है कि इस तरह के आयोजन से रायपुर की संस्कृति पर असर पड़ेगा.
raipur aiims

रायपुर विवादित कार्यक्रम

Raipur 100 Rupees Date Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां के AIIMS कैंपस में आयोजित होने वाली स्पीट डेटिंग कार्यक्रम को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. ORIANA AIIMS RAIPUR के सोशल मीडिया पेज पर कार्यक्रम का जोरों शोरों से प्रचार भी किया जा रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि, इसमें 100 रुपये एंट्री फीस पर डेट करने का मौका देने का दावा किया गया.

बजरंग दल ने आयोजन का विरोध

प्रचार सामने आते ही बवाल मच गया. छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इस आयोजन का विरोध शुरू कर दिया है. बजरंग दल ने इस कार्यक्रम को अश्लील बताया है साथ ही कहा है कि इस तरह के आयोजन से रायपुर की संस्कृति पर असर पड़ेगा. संगठन का कहना है कि रायपुर को मुंबई और दिल्ली जैसे बनाने की कोशिश की जा रही है. दल ने आयोजन को रद्द करने की मांग भी की है.

▶ Vistaar News YouTube

क्या है स्पीड डेटिंग का फॉर्मेट?

आयोजकों की ओर से जारी नियमों के अनुसार, यह कार्यक्रम 18 से 21 नवंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक न्यू एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग में होगा. कार्यक्रम में 18 से 30 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं. इसके लिए डेलिगेट कार्ड की जरूरत नहीं है और रजिस्ट्रेशन मौके पर ही होगा.एक राउंड में 10 लड़के और 10 लड़कियां आमने-सामने बैठेंगे. हर जोड़ी को बात करने के लिए 2 मिनट का समय मिलेगा. 2 मिनट बाद लड़के दाईं ओर शिफ्ट होकर अगली लड़की से बात करेंगे. इस तरह सभी 10 लड़के सभी 10 लड़कियों से बात करेंगे.

एक राउंड में कुल 20 मिनट का समय लगेगा. राउंड के अंत में सभी को एक चिट दी जाएगी, जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आए व्यक्ति का एक ही नाम लिखना होगा. लड़कों और लड़कियों दोनों की चिट इकट्ठी की जाएंगी. जिसका नाम सबसे ज्यादा बार आएगा, उसे मोस्ट लाइक्ड बॉय और गर्ल माना जाएगा. आयोजकों के अनुसार, सभी राउंड खत्म होने के बाद विनर घोषित किया जाएगा. एक व्यक्ति सभी राउंड में हिस्सा ले सकता है, लेकिन हर राउंड के लिए उसे अलग से 100 रुपये एंट्री फीस देनी होगी