Smriti Irani Raipur Visit: भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का होगा भव्य स्वागत, 5 हजार कार्यकर्ता जाएंगे एयरपोर्ट
स्मृति ईरानी
Raipur Local News: रायपुर. भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिनों के प्रवास पर 25 अक्टूबर की सुबह रायपुर पहुंचने वाली हैं. नई प्रदेश प्रभारी और साथ में आ रहे सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के स्वागत को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने बड़ी तैयारी की है.
इसके लिए रायपुर शहर जिला और ग्रामीण को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भव्य स्वागत के लिए माना विमानतल पर पांच हजार से ज्यादा की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य है. इसी के साथ भाजपा के एक हजार कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे. यह रैली विमानतल से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक प्रदेश प्रभारी के वाहन के सामने चलेगी. रास्ते में भी स्वागत किया जाएगा. (Smriti Irani Raipur Visit BJP)
भाजपा को आठ माह बाद जाकर अब नया प्रदेश प्रभारी मिला है. नए प्रभारी की नियुक्ति के पहले तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ही प्रदेश प्रभारी थे. अब नई प्रदेश प्रभारी का दो दिनों का दौरा बना है. प्रदेश प्रभारी ने दौरे में आने से पहले ही यह फरमान जारी कर दिया है कि उनके स्वागत में कहीं भी एक भी होर्डिंग्स न लगाई जाए. इसके बाद अब तैयारी के लिए बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि शहर में स्वागत को लेकर एक भी होर्डिंग्स नहीं लगेगी. लेकिन शहर में विमानतल से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक और शहर में भाजपा के झंडे जरूर लगेंगे. (Smriti Irani Raipur Visit)
5,000 से ज्यादा कार्यकर्ता जाएंगे विमानतल
प्रदेश प्रभारी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए रायपुर के 20 मंडलों से पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को विमानतल पर लाने की जिम्मेदारी मंडलों के अध्यक्षों को दी गई है. इसी के साथ रायपुर नगर निगम और बीरगांव नगर निगम के पार्षद भी अपने समर्थकों के साथ विमानतल पहुंचेंगे. रायपुर जिले की आठ विधानसभाओं के भाजपा विधायकों के समर्थक भी बड़ी संख्या में विमानतल पहुंचेंगे. विमानतल पर स्वागत में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी रहेंगे. (Raipur Local News)
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur: अभनपुर के नायब तहसीलदार का बीच सड़क पर बर्थडे ड्रामा, ‘ओ ओ जाने जाना’ पर काटा केक